{"_id":"5aac05614f1c1b71778b5d22","slug":"protest-if-included-in-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में शामिल किया तो उग्र आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में शामिल किया तो उग्र आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
पालिका में शामिल करने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत फल्टनियां के राजस्व गांव गाड़गांव और छुरमल के ग्रामीणों ने नगरपालिका में शामिल किए जाने का विरोध करते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर पालिका से हटाने की मांग की। शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचे गाड़गांव और छुरमल तोकों के ग्रामीणों ने कहा कि फल्टनियां गांव में आने वाले दो तोकों को पूर्व में विरोध के बावजूद नगरपालिका में मिला दिया गया था।
गांव की 70 प्रतिशत जनता अभी भी कृषि पर ही निर्भर है। गांव की अपनी वन पंचायत है। यदि उन्हें नगरपालिका में शामिल किया गया तो उन्हें तमाम सुविधाओं, हक-हकूक से वंचित रहना पड़ेगा। कहा कि अगर गांवों को जबरन पालिका में शामिल किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान नंदन सिंह थापा, पूर्व प्रधान विपिन चंद्र पाठक, उप प्रधान नवीन चंद्र लोहनी, घनश्याम सिंह थापा, नवीन साही, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, क्षेत्र पंचायत सदस्या बसंती देवी, चंचला पाठक, ख्याली दत्त लोहनी आदि लोग शामिल थे।