{"_id":"631f7c2dabaa461763438564","slug":"protest-for-water-bageshwar-news-hld475504657","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल योजना से पानी नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल योजना से पानी नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। गरुड़ तहसील क्षेत्र केे खडेरिया पेयजल योजना से बदरीनाथ गांव को पानी नहीं दिए जाने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर पेयजल योजना से सेवित क्षेत्र में आने वाले बदरीनाथ गांव और स्कूलों को जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि इन दिनों खडेरिया पेयजल योजना के पुनर्निर्माण और मरम्मत का कार्य चल रहा है। पेयजल लाइन बदरीनाथ गांव से होकर जाती है, बावजूद इसके गांव को पेयजल का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने गांव के प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल में साल भर पेयजल संकट रहने के बावजूद पेयजल योजना से नहीं जोड़े जाने पर रोष जताया।
विज्ञापन
कहा कि छात्र-छात्राओं को पीने के लिए घर से पानी लाना पड़ता है। मिडडे मील और अन्य जरूरत के लिए विद्यालय में पानी नहीं होने से काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कहा कि पांच दिसंबर 2019 को पेयजल निगम के ईई को पत्र दिया गया था। जिसके बाद कई बार मांग उठ चुकी है, लेकिन सेवित क्षेत्र के गांव को पेयजल योजना से नहीं जोड़ा जा रहा है। वहां पर नारायण राम, भुवन राम, दीपा देवी, गणेश राम, देवकी देवी, दिनेश राम, गोविंद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।