फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest by Villagers of Dulam

एसडीएम के आश्वासन के बाद माने ग्रामीण, क्रमिक अनशन हुआ समाप्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Protest by Villagers of Dulam
कपकोट के दुलम में जूस पिलाकर अनशन तुड़वाते थानाध्यक्ष। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सड़क और संचार की मांग के लिए दुलम गांव में चल रहा क्रमिक अनशन धनतेरस के दिन एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया है। प्रशासन ने सड़क निर्माण के लिए जल्द निरीक्षण करने और मोबाइल टावर को सुचारु कराने का प्रयास करने की बात कही है।
विज्ञापन

दुलम गांव में 20 अक्तूबर से ग्रामीण तीन वर्ष पहले स्थापित मोबाइल टावर को शुरू करवाने और दुलम से ठांगधार तक सड़क का निर्माण कराने की मांग के लिए अनशन कर रहे थे। मंगलवार की दोपहर एसडीएम पारितोष वर्मा, थानाध्यक्ष मदन लाल धरनास्थल पर गए। उन्होंने ग्रामीणों को जल्द सड़क निर्माण के लिए लोनिवि का निरीक्षण करवाने और मोबाइल टावर शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अनशन पर बैठे सुंदर सिंह, कमल सिंह, जीवन सिंह और राजेंद्र सिंह को जूस पिलवाकर अनशन तुड़वाया। एसडीएम वर्मा ने बताया कि मोबाइल कंपनी के प्रबंधक को टावर शुरू करवाने को पत्र लिखा गया है। लोनिवि से जल्द ही सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू करवाने को कहा गया है। वहां पर बंटी कोरंगा, प्रमोद कोरंगा, पुष्कर सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed