फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest by Upnal Staff Union in Bageshwar

कलक्ट्रेट में धरने पर डटे रहे उपनल कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Protest by Upnal Staff Union in Bageshwar
बागेश्वर के कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोविड काल में तैनात उपनल संविदा कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। सेवा विस्तार या समायोजन की मांग के लिए कर्मचारी धरने पर डटे हैं। संविदा कर्मियों ने नियुक्ति पत्र मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना काल के दौरान एनएचएम के तहत उपनल संविदा पर तैनात कर्मचारियों ने बीते 31 मार्च को सेवा समाप्त करने के विरोध में आंदोलन शुरू किया था। हालांकि अब सरकार की ओर से कर्मचारियों को आउटसोर्स के माध्यम नियुक्ति देने की बात कही जा रही है, लेकिन आंदोलनरत कर्मचारी धरने पर डटे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति पत्र मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि पिछले दो साल से स्वास्थ्य विभाग में पूरी निष्ठा से सेवा की, जिसका इनाम कर्मचारियों को बेरोजगार करके दिया जा रहा है। जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो उन्हें आंदोलन तेज करना पड़ेगा। इस मौके पर संजय कनौजिया, चंदन कुमार, दीपा देवी, यशोदा देवी, हरीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed