Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   700 children learned life skills at a Scout-Guide camp

Bageshwar News: स्काउट-गाइड शिविर 700 बच्चों ने सीखा जीवन कौशल

Fri, 27 Nov 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 27 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
700 children learned life skills at a Scout-Guide camp
गरुड़ में आयोजित स्काउट गाइड प्र​शिक्षण में वि​भिन्न गतिवि​धियां करते प्र​शिक्षु। स्रोत- आयोजक

विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। दस केंद्रों में आयोजित स्काउट-गाइड के प्रथम और द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, दीक्षा संस्कार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गए। शिविरों में 56 विद्यालयों के करीब 700 बच्चों ने प्रतिभाग कर अनुशासन, सेवा, स्वावलंबन और जीवन कौशल के गुर सीखे।
बीडीओ कमलेश्वरी मेहता के निर्देश और ब्लॉक सचिव नीरज पंत और ब्लॉक आयुक्त सतीश कांडपाल के नेतृत्व में शिविर आयोजित हुए। ब्लॉक सचिव नीरज पंत ने बताया कि बच्चों को स्काउटिंग के नियम, प्रतिज्ञा, गांठ बांधने, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन और सीमित संसाधनों में टेंट निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि विषम परिस्थितियों में वे आत्मविश्वास के साथ सक्षम बन सकें। अंतिम दिन बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समापन समारोह को यादगार बनाया।
विज्ञापन

शिविरों के संचालन में इन प्रशिक्षकों ने निभाई भूमिका
केंद्रों पर इन शिविरों के संचालन में विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षकों ने भूमिका निभाई। इनमें जीआईसी गरुड़ से श्यामाचरण पाटनी, देवेंद्र मेहता और विमल राणा, बंतोली से भुवन डसीला, जितेंद्र पंत और पिंकी पांडेय, कौलाग से भुवनेश्वरी, दिनेश नेगी और राजेंद्र सिंह, मैगड़ीस्टेट से अजय कुमार, कृष्ण सिंह, मंजू बिष्ट, सलानी से नरेंद्र परिहार, जीएचएस कोटफुलवारी से मनोज कुमार, महिमन बघरी, कुलाऊं से मीरा आर्य, बलवंत सिंह, जेएचएस थापल से प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार और ममता जोशी, देवलखेत से जुगल जोशी और चंपा कोरंगा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed