फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest By Congress in Bageshwar

Bageshwar News: अंकिता हत्याकांड की सीबीआई से कराई जाए जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Protest By Congress in Bageshwar
अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग पर बागेश्वर में प्रदेश सरकार का पुतला जलाते कांग्रेसी। ? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/अल्मोड़ा/रानीखेत। अंकिता भंडारी हत्याकांड का खुलासा न होने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर हत्याकांड में संलिप्त वीवीआईपी को बचाने का आरोप लगाया। अंकिता के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एसबीआई तिराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष पाठक ने कहा कि अंकिता हत्याकांड मामले ने देवभूमि को कलंकित किया है। प्रदेश सरकार मामले का खुलासा करने के बजाय जनता को गुमराह करने और अपराधियों को संरक्षण देने का कार्य कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में महिला अपराध बढ़ गए हैं। कांग्रेसियों ने अंकिता को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रखने की चेेतावनी दी। यहां युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, सुनील पांडेय, गोकुल परिहार, हेमंत कुमार, सुनीता टम्टा, विनोद पाठक, लक्ष्मी धर्मशक्तू, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अल्मोड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड के दोषियों को बचाने के लिए जानबूझकर साक्ष्य मिटाए गए। मामले में एक वीवीआईपी का नाम सामने आया था जिसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है। इससे सरकार की मंशा का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकिता हत्याकांड मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत में गांधी चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ सत्तासीन हुई थी लेकिन अब महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। यहां नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, हबीब अहमद, विश्व विजय सिंह माहरा, पंकज गुर्रानी, प्रमोद पाल, कुलदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed