फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest against Narcotics Substances

हरसीला में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार बढ़ने से ग्रामीणों में गुस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Protest against Narcotics Substances
बागेश्वर डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हरसिला के ग्रामीण। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हरसीला ग्राम पंचायत में मादक पदार्थों की अवैैध बिक्री जोरों पर है। गांव की दुकानों में बाहर से लाकर नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। जिसके कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर गांव में पुलिस भेजने और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हरीश नेगी के नेतृत्व में हरसीला के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में नारेबाजी की। ग्राम प्रधान नेगी ने बताया कि गांव की दुकानों में अवैध रूप से शराब और चरस का कारोबार हो रहा है। गांव की कई दुकानों में अवैध तरीके से नशीली वस्तुएं बेची जा रही हैं। जिसके कारण गांव का माहौल दिन प्रतिदिन खराब हो रहा है। कहा कि रात के समय गांव में नशीला सामान पहुंच रहा है। गांव में नशे के अवैध कारोबार से माहौल खराब हो रहा है। युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। अराजकता बढ़ने से ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव में हो रहे मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। इस मौके पर उमेद सिंह गढ़िया, बबली देवी, केदार राम, राजेंद्र सिंह, सुनीता देवी, गोविंदी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में स्थाई शिक्षक नियुक्त करने की मांग
बागेश्वर। हरसीला के ग्रामीणों ने डीएम से गांव के प्राथमिक विद्यालय में स्थाई शिक्षक नियुक्त करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2016 से विद्यालय में कोई स्थाई शिक्षक नहीं है। महीने, दो महीने में शिक्षक बदल जाते हैं। जिसका असर छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर पड़ता है। उन्होंने विद्यालय में स्थाई शिक्षक की तैनाती कर बच्चों की परेशानी को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed