फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   protest against MLA das

विधायक दास का पुतला जलाकर प्रकट किया आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
protest against MLA das
बागेश्वर के दाबू हड़ाप में विधायक चंदन राम दास का पुतला फूंकते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गरुड़ विकासखंड के दांबू, हड़ाप के लिए स्वीकृत मोटर मार्ग नहीं बनने पर ग्रामीणों ने आक्रोश प्रकट किया है। शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक चंदन राम दास का पुतला फूंका।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने बताया कि वर्ष 2008 में दांबू, हड़ाप के लिए मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था। 2012 में मोटर मार्ग का सर्वे कर सड़क को मंजूरी मिल गई थी, लेकिन आज तक गांव में सड़क नहीं पहुंची है। सड़क न होने से गांव का विकास नहीं हो रहा है। लोग पैदल चलने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि सड़क के लिए सकारात्मक पहल नहीं होने पर वह ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ा जाएगा। पुतला दहन करने वालों में बहादुर सिंह बिष्ट, आनंद बिष्ट, रमेश चंद्र, धनी राम सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed