फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Production started from Oxygen Generation Plant of 400 LPM in Bageshwar

बागेश्वर में 400 एलपीएम के ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट से होने लगा उत्पादन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Production started from Oxygen Generation Plant of 400 LPM in Bageshwar
बागेश्वर। जिला अस्पताल में लगाए गए 400 एलपीएम के ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट से उत्पादन होने लगा है। ट्रायल के बाद प्लांट को जिला अस्पताल प्रबंधन को सौंप दिया गया है। शीघ्र ही प्लांट का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की मदद से जिला चिकित्सालय में 400 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाया गया है। अस्पताल के 70 बेडों के लिए इस प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। कोरोना संक्रमितों और दमा पीड़ितों के लिए प्लांट की ऑक्सीजन का उपयोग किया जाएगा। ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्थापित करने के लिए पहुंचे इंजीनियर श्रवण कुमार ने बताया कि प्लांट ऑक्सीजन सप्लाई के लिए तैयार है। यह जिले का दूसरा ऑक्सीजन प्लांट लग गया है। इससे पहले ट्रामा सेंटर में नजी सहयोग से 250 एलपीएम क्षमता का प्लांट लगाया गया है। इसका उपयोग कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए किया जा रहा है। कपकोट और कांडा सीएचसी में भी ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. एलएस बृजवाल ने शीघ्र प्लांट के उद्घाटन की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed