{"_id":"61f04985a4d3a310297d1f47","slug":"problume-by-rain-in-bageshwar-bageshwar-news-hld451969799","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद रुकी बारिश, दिन भर चला धूप-छांव का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद रुकी बारिश, दिन भर चला धूप-छांव का खेल
विज्ञापन
बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग के द्वारिकाछीना में सड़क पर जमा मलबे में इस तरह से फंस रहे वाहन। विज
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/गरुड़। जिले में मंगलवार को चौथे दिन मौसम खुला। इस कारण लगातार तीन दिन से हो रही बारिश और बर्फबारी से लोगों को राहत मिली है। जिला मुख्यालय सहित अधिकांश इलाकों में दिन के समय धूप निकली। हालांकि कुछ स्थानों पर पूरे दिन धूप-छांव का खेल चलता रहा। आसमान पर अब भी हल्के बादल छाए रहने से बारिश की भी आशंका है। वहीं बर्फबारी से लकदक पिंडर घाटी के गांवों के लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूप निकलने के बाद जिले में हल्की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा।
सोमवार रात भी जिले में बारिश हुई। इस दौरान बागेश्वर विकासखंड में पांच, गरुड़, कपकोट में तीन-तीन डिग्री सेल्सियस बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं पिंडर घाटी और बिचला दानपुर के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। पिंडर घाटी में कर्मी-विनायक से आगे के गांव अब भी बर्फ से आच्छादित हैं। धूर, खाती, वाछम, बदियाकोट, बोरबलड़ा, कुंवारी, ढोक्टीगांव आदि गांवों में हिमपात से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़कों पर बर्फ जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हिमपात के बाद रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हो गए हैं। मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर सुबह के समय आसमान बादलों से घिरा था, हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई। दोपहर बाद हल्के बादल छाने से धूप-छांव का खेल चलता रहा। हल्के बादलों के बावजूद अब भी बारिश की आशंका है।
गरुड़ तहसील क्षेत्र में दिनभर बादल छाने से दिनभर शीत लहर चली। इस कारण लोग घरों से बाहर कम निकले। ग्वालदम की पहाड़ियां बर्फ से लदी होने के कारण भी गरुड़, कौसानी में ठंड काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
बारिश से कई सड़कें बदहाल, यात्रियों की बढ़ रही परेशानी
बागेश्वर। बारिश होने के बाद कई स्थानों पर सड़कें बदहाल हो गई हैं। बागेश्वर-गिरेछिना मोटर मार्ग पर द्वारिकाछीना के पास की पहाड़ी से गिर रहे मलबे से सड़क पट गई है। सड़क में कीचड़ जमा होने से वाहन फंस रहे हैं। इस कारण वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग पर बने गड्ढे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ा रहे हैं। कांडा क्षेत्र की ग्रामीण सड़कें भी बदहाल हो गई हैं। वहीं पिंडर घाटी के रिखाड़ी-वाछम मोटर मार्ग पर जमा बर्फ से भी वाहन चलाने में परेशानी हो रही है।