{"_id":"659d8c9167e0f0b1c7010b4a","slug":"problems-lodged-in-janata-darbar-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-3608-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जनता दरबार में दर्ज कराईं समस्याएं, स्वास्थ्य शिविर में कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जनता दरबार में दर्ज कराईं समस्याएं, स्वास्थ्य शिविर में कराई जांच
Tue, 09 Jan 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
कपकोट के बोरबलड़ा में लगे स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक और मौजूद ब्लॉक प्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। पिंडर घाटी के अंतिम गांव बोरबलड़ा में ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू की अध्यक्षता में जनता दरबार लगा। ग्रामीणों ने शिविर में क्षेत्र की सड़क, संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य की समस्याओं को रखा। इसके बाद निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांच भी करवाई।
ब्लॉक प्रमुख दानू ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी सुनने के बाद स्वास्थ्य विभाग से प्रत्येक महीने गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच करने को कहा। उन्होंने कहा कि दूरस्थ गांव में लोगों के बीमार होने की सूचना मिल रही थी। गांव में दवाइयां भी उपलब्ध नहीं होने से परेशानी हो रही थी। उन्होंने कृषि विभाग से किसान सम्मान निधि से वंचित हो रहे किसानों की केवाईसी करवाने को कहा। महिला समूह के सदस्यों ने बताया कि इस साल उन्होंने बीस लाख रुपये की कुटकी बेची है। प्रमुख दानू ने पशुपालन विभाग से ग्रामीणों को कश्मीरी मैरिनो प्रजाति की भेड़ उपलब्ध कराने और ऊन कटिंग के लिए मशीन और प्रशिक्षण देने को कहा। उन्होंने समडर, बोरबलड़ा और भराकांडे में महिला स्नानागार, जूनियर हाईस्कूल में चहारदीवारी बनाने की घोषणा की। इस मौके पर चंद्रशेखर पाठक, अमित कोरंगा, महिपाल टाकुली, राम सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद