फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Privet Form of UK Board in Bageshwar

व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को आवेदनपत्र उपलब्ध कराने के लिए बनाए अग्रसारण केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Privet Form of UK Board in Bageshwar
बागेश्वर। वर्ष 2022-23 की हाईस्कूल, इंटर उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया के लिए 14 अग्रसारण केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में हाईस्कूल और इंटर की व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को आवेदनपत्र उपलब्ध करा अग्रसारित किए जाएंगे। इसके लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को व्यक्तिगत परीक्षार्थियों आवेदनपत्र उपलब्ध कराने और अग्रसारित करने में आने वाली दिक्कतों को सुलझाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) गजेंद्र सिंह सौन ने बताया कि जिले में वर्ष 2022-23 की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा आवेदनपत्र उपलब्ध करा आवेदनपत्रों को अग्रसारित करने के लिए यह केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इन केंद्रों में जीआईसी बागेश्वर, जीजीआईसी बागेश्वर, जीआईसी कांडा, जीआईसी गरुड़, जीआईसी सौंग, जीआईसी कपकोट, इंटर कॉलेज हरसीला, जीआईसी काफलीगैर, जीआईसी कौसानी, जीआईसी कर्मी, जीआईसी मैगड़ीस्टेट (नवीन), इंटर कॉलेज शामा (नवीन), इंटर कॉलेज सनेती (नवीन), जीआईसी देवलधार (नवीन) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि उन्हीं परीक्षार्थियों के इंटरमीडिएट व्यक्तिगत आवेदनपत्र स्वीकार किए जाएंगे जिन्होंने कक्षा 11 की परीक्षा उत्तीर्ण की कर ली हो या वह 12वीं कक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हों। 10वीं की व्यक्तिगत परीक्षा में उन परीक्षार्थियों के आवेदनपत्र स्वीकार किए जाएंगे जिन्होंने नौवीं कक्षा उत्तीर्ण की हो या वह 10वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed