{"_id":"5a9ebf8b4f1c1ba32a8baf3e","slug":"principal-accused-of-indecent-behavior","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य पर अभद्र व्यवहार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य पर अभद्र व्यवहार का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Tue, 06 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
बीईओ को ज्ञापन सौपते राजकीय शिक्षक संगठन के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कॉलेज मैगड़ीस्टेट की एक शिक्षिका ने प्रधानाचार्य पर अभद्र व्यवहार और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। इससे आहत होकर शिक्षिका के पति ने बीईओ कार्यालय में धरना दिया। बीईओ के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। राजकीय शिक्षक संगठन के नेताओं ने बीईओ का घेराव कर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
राइंका मैगड़ीस्टेट में तैनात शिक्षिका अनीता सेमवाल का आरोप है कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए उनकी ड्यूटी राइंका अमस्यारी में लगी है। आरोप है कि मंगलवार को प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार कटियार से ड्यूटी के लिए रिलीव करने की मांग करने पर उन्होंने शिक्षिका से अभद्रता और गालीगलौज कर दी।
इससे आहत होकर शिक्षिका के पति बद्री प्रसाद सेमवाल (शिक्षक) बीईओ कार्यालय में धरने पर बैठ गए। घटना की सूचना पर ही राजकीय शिक्षक संगठन के पदाधिकारी भी बीईओ कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संगठन के सीपी मिश्रा, विजय गोस्वामी, मोहन सिंह बिष्ट, आलोक पांडे, गोपाल पंत, देवेंद्र मेहता, प्रदीप जोशी की बीईओ से काफी देर तक वार्ता की।
बीईओ जीसी कुनियाल ने शिक्षिका और संगठन को आश्वासन दिया कि बुधवार को शिक्षिका को राइंका अमस्यारी के लिए रिलीव कर दिया जाएगा और प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में डीईओ को पत्र लिखा जाएगा।
राजकीय शिक्षक संगठन नेताओं का कहना है कि शिक्षिका को बुधवार को रिलीव करने के साथ प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएगा। उधर, प्रधानाचार्य का पक्ष जानने के लिए उन्हें कॉल की गई, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ था।