{"_id":"595d12544f1c1bfb5b8b457d","slug":"primary-school-sia-s-building-jirjarahal","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्राथमिक स्कूल सिया का भवन जर्जरहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूल सिया का भवन जर्जरहाल
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफलीगैर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिया का भवन जीर्ण-शीर्ण हाल में है। बरसात में छत से कमरों में पानी आता है। इसके चलते हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भवन का सुधार होने तक टिन शेड का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
उप शिक्षा अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन लाल सहित अन्य अभिभावकों ने कहा है कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला का भवन जीर्ण-शीर्ण हालत में है। विद्यालय में वर्तमान में 21 बच्चे अध्ययनरत हैं। भवन के जर्जरहाल होने से बरसात में कमरों में बैठने लायक नहीं रहता है।
विज्ञापन
दीवार और छत के भरभराकर गिरने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा है कि यदि इसी भवन में कक्षाओं का संचालन किया गया तो तेज बारिश होने पर कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। बारिश होने पर स्कूल में छुट्टी करनी पड़ती है। इससे पठन-पाठन भी प्रभावित होता है। इस समस्या को देखते हुए समिति के अध्यक्ष और सभी अभिभावकों ने विद्यालय भवन के सुधार होने तक अस्थाई टिनशेड का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन