{"_id":"5a6a0f2c4f1c1ba3268b67ad","slug":"president-given-award-to-dm-ranjana","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम रंजना को राष्ट्रपति ने प्रदान किया अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम रंजना को राष्ट्रपति ने प्रदान किया अवार्ड
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करती डीएम रंजना राजगुरु।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2017 के विधान सभा चुनावों के दौरान रुद्रप्रयाग जनपद में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन और नवाचारी के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया।
विज्ञापन
पिछले साल हुए विधान सभा चुनावों में रुद्रप्रयाग की तत्कालीन और इस वर्तमान में बागेश्वर जिले में तैनात जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तमाम नवाचार किए थे। इन प्रयोगों से युवा और महिला मतदाताओं के प्रतिशत में काफी बढ़ोतरी हुई थी। इन कार्यों के लिए उनका चयन बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रेक्टिसेस अवार्ड के लिए हुआ। बृहस्पतिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें अवार्ड प्रदान किया। रंजना यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली एकमात्र डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी हैं।
विज्ञापन