फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pregnant women in ultrasound halted in government hospitals

सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड ठप

Tue, 03 Jul 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Tue, 03 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women in ultrasound halted in government hospitals
अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला अस्पताल में पहुंचे रोगी। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार से नगर के तीनों बड़े अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। परेशान गर्भवती महिलाएं और उनके तीमारदारों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। हालांकि इस दौरान जिला और बेस अस्पताल में सामान्य अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं, लेकिन महिला रेडियोलॉजिस्ट के नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।  
विज्ञापन


     दरअसल जिला अस्पताल की महिला रेडियोलॉजिस्ट कुसुमलता इन दिनों उपार्जित अवकाश पर हैं। महिला रेडियोलॉजिस्ट द्वारा ही प्रत्येक बुधवार को महिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। जिला अस्पताल में हर रोज करीब 15 से 20 गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंच रही हैं, लेकिन अस्पताल में पुरुष डॉक्टर द्वारा सामान्य लोगों के अल्ट्रासाउंड कराए जा रहे हैं। जिससे गर्भवती महिलाओं को बैरंग लौटना पड़ रहा है। महिलाओं के तीमारदार गर्भवती महिलाओं को लेकर प्राइवेट अस्पतालों की ओर दौड़ लगा रहे हैं। प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. निशा पांडे ने बताया कि महिला रेडियोलॉजिस्ट लंबे उपार्जित अवकाश पर गई हैं।  इसीलिए गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं।  
विज्ञापन


    इधर बेस अस्पताल में भी यही दिक्कत सामने आ रही है। बेस अस्पताल में भी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. निखिल के अवकाश में रहने से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. टीडी रैखोलिया ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट के आने की अभी कोई सूचना नहीं है। अस्पताल में सामान्य रोगियों के अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed