फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   PRD JAWANS WENT FOR PROTEST AGAIN

समझौते के बाद फिर धरने पर बैठे पीआरडी जवान

Wed, 19 Dec 2018 11:28 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Published by: Almora desk Updated Wed, 19 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
PRD JAWANS WENT FOR PROTEST AGAIN
बागेश्वर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करती महिला पीआरडी जवान। - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन के साथ मंगलवार को हुए समझौते के बाद समाप्त हुए आंदोलन को पीआरडी जवानों ने बुधवार से फिर से शुरू कर दिया। उन्होंने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।      
विज्ञापन


नियमित तौर पर नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने मंगलवार से कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन शुरू किया था। मंगलवार की सायं विभागीय अधिकारी सहित जिला प्रशासन के साथ हड़ताली पीआरडी जवानों के साथ हुई वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


प्रशासन ने भरोसा दिलाया था कि पीआरडी जवानों को नियुक्ति दी जाएगी। जवानों का आरोप है कि मौखिक समझौते में प्रशासन ने कहा था कि नियमित तौर पर नियुक्ति दी जाएगी, लेकिन जब लिखित समझौता मिला तो उसमें लिखा था कि फिलहाल 15 दिन के लिए नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से बजट मिलने के उपरांत नियमित तौर पर तैनाती मिलेगी। हड़ताली पीआरडी जवानों ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बुधवार से फिर से आंदोलन शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि जब नियमित तौर पर तैनाती नहीं मिल जाती है तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। धरने में प्रेमा खेतवाल, माया गिरि, कंचन वर्मा, पुष्पा, तनूजा, नीमा, मुन्नी, तुलसी, निर्मला आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed