फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Prayers performed in temples on Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Prayers performed in temples on Kartik Purnima
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर पूजा करते लोग। - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा पर गांव, शहर के मंदिरों में पूजा, अर्चना की गई। बागनाथ, चंडिका, नीलेश्वर, कालिका, उल्का, भगवती, गोलू देवता, सैम आदि देवताओं के मंदिरों में भक्तों ने पूजा कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। सुबह से मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

दूरदराज से आए लोगों ने भी बागनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा समेत कई धार्मिक अनुष्ठान कराए। इस दौरान मंदिरों के पुजारी भी पाठ करवाने में व्यस्त रहे। कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। वैसे तो तीज-त्योहार से लेकर पूजा-पाठ तक, हर काम में तुलसी की पत्तियों के बगैर कुछ भी पूर्ण नहीं माना जाता है लेकिन कार्तिक में तुलसी का महत्व और भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

इस मौके पर महिलाएं काफी उत्साहित दिखीं। मनोकामना की पूर्ति के लिए कई लोगों ने दिनभर व्रत भी रखा। शाम की पूजा-अर्चना के बाद व्रत खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed