{"_id":"581cc4414f1c1bab314384de","slug":"pothing-village-anshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोथिंग के ग्रामीणों का आमरण अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोथिंग के ग्रामीणों का आमरण अनशन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
पोथिंग गांव के लिए अनशन
- फोटो : अमर उजाला
कपकोट (बागेश्वर)। राजकीय हाईस्कूल पोथिंग के उच्चीकरण समेत अन्य लंबित समस्याओं को लेकर तहसील प्रांगण में दरबान सिंह और गोविंद सिंह का आमरण अनशन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
उत्तराखंड जन चेतना मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को गांव की याद सिर्फ चुनाव के दौरान ही आती है। अब यह सब नहीं चलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। आंदोलनस्थल पर पहुंचे नरेंद्र, हिमांशु, उम्मेद सिंह, कुंदन सिंह गढ़िया ने अनशनकारियों को समर्थन दिया।
विज्ञापन