{"_id":"57e039bf4f1c1ba269a82b5c","slug":"pothing-topless-performed-while-the-agitator","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद भी नहीं ली अनशनकारी की सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद भी नहीं ली अनशनकारी की सुध
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह सूत्रीय मांगों को लेकर गांव गरीब उत्थान मंच की भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। स्वास्थ्य में गिरावट के बावजूद अनशनकारी गंगा दत्त जोशी भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। पांच दिन बीतने के बाद भी प्रशासन द्वारा मांगों के निस्तारण के लिए कोई कार्रवाई न किए जाने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश बना हुआ है।
आमरण अनशन स्थल भंगेड़ी में सोमवार को हुई सभा में मंच के अध्यक्ष विशन सिंह टंगड़िया ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों का सुधार, भूमि का मुआवजा देने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से आंदोलन चलाया जा रहा है। अभी तक शासन प्रशासन ने अनशनकारी की सुध नहीं ली है।
नैल सड़क के निर्माण को लेकर प्रशासन ने पूर्व में चलाए गए आंदोलन के दौरान छह माह के भीतर कार्य शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया था। लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी सड़क नहीं बनी है।
विज्ञापन
इस मौके पर कहा गया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है अनशन जारी रखा जाएगा। सोमवार को अनशन स्थल पर हरीश कांडपाल, पार्वती देवी, गंगा देवी, पुष्पा देवी, पूर्व प्रधान फकीर राम सहित कई ग्रामीणों ने समर्थन में धरना दिया।