फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Post-mortem took place after a lot of struggle

काफी जद्दोजहद के बाद हुआ पोस्टमार्टम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Post-mortem took place after a lot of struggle
बागेश्वर जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम न होने के खिलाफ धरना देते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान जान गंवाने वाले बुजुर्ग के पोस्टमार्टम को लेकर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। पोस्टमार्टम होने में देरी को लेकर लोगों ने जिला अस्पताल में धरना दिया। कांग्रेस और भाजपा नेताओं की मौजूदगी में जनता के विरोध के बाद प्रशासन के हस्तक्षेप से मृतक का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

गरुड़ तहसील के कंस्यारी, गागरीगोल निवासी गंगा सिंह (58) पुत्र नर सिंह की सोमवार को इलाज के दौरान बागेश्वर के द्यांगण स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा था। जनप्रतिनिधियों ने मामले की जांच की मांग की थी। उन्होंने मामले में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को मृतक के परिजन और गांव के लोग पोस्टमार्टम के इंतजार में सुबह 10 बजे से जिला अस्पताल में बैठे रहे लेकिन पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ललित फर्स्वाण आदि के विरोध जताने पर भी जब पोस्टमार्टम शुरू नहीं हुआ तो लोग भड़क गए। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, मनोज कुमार, सूरज बहादुर सिंह, महेश पंत, मंजू बोरा, जगदीश सिंह, प्रताप सिंह, अर्जुन देव, कैलाश सिंह आदि ने धरना शुरू कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट भी मौके पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन डॉक्टरों के पैनल में शामिल एक डॉक्टर की असहमति के कारण पोस्टमार्टम में देरी की बात सामने आई। इसके बाद एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम योगेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी मौके पर पहुंचे। इनके हस्तक्षेप के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे पोस्टमार्टम शुरू हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, तहसीलदार नवाजिश खलीक का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed