फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Positive news: Plantation will be done.

Bageshwar News: बीसूका के तहत 6,51,000 पौधे रोपेंगे सरकारी विभाग

Fri, 14 Jul 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 14 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Positive news: Plantation will be done.
बागेश्वर। जिले के 11 सरकारी विभागों को बीस सूत्री कार्यक्रम (बीसूका) के तहत इस साल के पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। वर्षाकाल से शीतकाल तक इन विभागों को 6,51,000 पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। जुलाई से शुरू यह अभियान 31 जनवरी 2024 तक चलेगा। इस दौरान 1363.99 हेक्टेयर जमीन पर पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

मानसून काल में जिले के विभिन्न स्थानों पर हर साल पौधरोपण किया जाता है। हरेला पर्व पर पूरे जिले में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। सरकारी विभाग, सामाजिक संगठन, विद्यार्थी, एनसीसी, एनएसएस, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग कई जगह पौधरोपण करते हैं, हालांकि देखभाल न होने के कारण अधिकतर पौधे जीवित नहीं रह पाते। इस साल भी बारिश शुरू होने के बाद से पौधरोपण अभियान चलने लगे हैं। बीसूका के तहत सरकारी विभागों को भी पौधे रोपने का लक्ष्य मिल चुका है। हरेला पर्व से पौधरोपण कार्यक्रमों में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन



विभागवार मिला पौधरोपण का लक्ष्य
विभाग - पौधरोपण लक्ष्य - रोपण क्षेत्र
वन विभाग - 1,16,000 - 242.44 हेक्टेयर
उद्यान विभाग - 1,10,000 - 230.60 हेक्टेयर
पंचायत राज विभाग - 1,10,000 - 230.60 हेक्टेयर
कृषि विभाग - 1,00,000 - 209.64 हेक्टेयर
बीडीओ बागेश्वर - 55,000 - 115.30 हेक्टेयर




रेशम विभाग - 55,000 - 115.30 हेक्टेयर
बीडीओ कपकोट - 35,000 - 73.37 हेक्टेयर
बीडीओ गरुड़ - 25,000 - 52.41 हेक्टेयर
शिक्षा विभाग - 25,000 - 52.41 हेक्टेयर
बाल विकास विभाग - 13,000 - 27.25 हेक्टेयर
भेषज संघ - 7,000 - 14.67 हेक्टेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed