फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Positive news- now hospital will get facilities.

Bageshwar News: तीन महीने बाद नए स्वरूप में दिखेगा जिला अस्पताल

Thu, 01 Jun 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 01 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Positive news- now hospital will get facilities.
बागेश्वर। लंबे समय से जिला अस्पताल को बेहतर करने के लिए चल रही कवायद तीन महीने के भीतर साकार हो जाएगी। जून के दूसरे सप्ताह से जिला अस्पताल के नवीनीकरण और विस्तारीकरण का काम शुरू होने वाला है। अस्पताल में विश्व बैंक की ओर से स्वीकृत 20 करोड़ की राशि से 16 प्रकार के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रस्तावित विस्तारीकरण और नवीनीकरण के बाद ऑपरेशन थियेटर और इमरजेंसी हाईटेक जाएंगे। ओपीडी में एक कमरे में दो-दो डाॅक्टरों को एक साथ बैठकर मरीजों की जांच करने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। बिजली और पानी की पुरानी लाइन के कारण आने वाली दिक्कत भी दूर होगी। इमरजेंसी और मोर्चरी भी बदले हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन

ओपीडी का होगा विस्तार, हाईटेक बनेगा ऑपरेशन थियेटर
बागेश्वर। अस्पताल में नवीनीकरण के तहत ओपीडी का विस्तार करते हुए तीन नए कमरे बनाए जाएंगे। दूसरे माले में पार्टिशन, बिजली और पानी की लाइन को दुररुस्त किया जाएगा। दो ऑपरेशन थियेटर बनेंगे जो मॉडल और हाईटेक होंगे। 10 बेड की नवजात शिशु यूनिट बनाई जाएगी। शौचालयों का नवीनीकरण कर उन्हें हाईटेक बनाया जाएगा। आपातकालीन कक्ष के प्रवेश द्वार में बदलाव किया जाएगा जबकि आपातकालीन एरिया को हाईटेक बनाया जाएगा। अस्पताल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, बॉयोमेडिकल वेस्ट कलेक्शन रूम बनाए जाएंगे। पैथोलॉजी एरिया में भी बदलाव किया जाएगा। पानी के टैंक और फायर फाइटिंग एरिया बनेगी। तीन जेनरेटर लगाए जाएंगे। बिजली और पानी की लाइन में बदलाव होंगे और जरूरी सिविल वर्क कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि विश्व बैंक के सहयोग से ईएचआई एजेंसी अस्पताल के रिनोवेशन का कार्य करा रही है। सितंबर तक अस्पताल में होने वाले विस्तारीकरण और नवीनीकरण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed