{"_id":"6ae78dd9a02176ff19000200","slug":"hope-for-a-road-for-phulwari-after-diwali-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-129145-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दीपावली के बाद फुलवाड़ी को सड़क मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दीपावली के बाद फुलवाड़ी को सड़क मिलने की उम्मीद
Mon, 02 Nov 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
कपकोट(बागेश्वर)। 84 दिन के आंदोलन के बाद फुलवाड़ी क्षेत्र के लोगों को अब सड़क की स्वीकृति मिलने की उम्मीद जगी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने दीपावली के बाद सड़क को स्वीकृति मिलने का आश्वासन दिया।
रविवार को मल्ला दानपुर भ्रमण पर जाते समय अजय टम्टा ने फुलवाड़ी-फुलचौंरा संघर्ष समिति के सदस्यों से मुलाकात की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सड़क की सैद्धांतिक और वित्तीय स्वीकृति दिलाने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दीपावली के तुरंत बाद निर्माण शुरू कराने की मांग रखी। इस मौके पर विधायक सुरेश गढि़या, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कपकोट, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, संघर्ष समिति के संरक्षक चरण सिंह बघरी, रतन सिंह दानू, करम सिंह दानू, मेहमान सिंह दानू, शेर सिंह दानू, भवान सिंह, प्रताप सिंह धामी, मोहित धामी आदि रहे। संवाद