फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   positive news in district.

Bageshwar News: प्रदेश में पहले और देश में 40वें नंबर पर रहा कपकोट

Wed, 09 Apr 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 09 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
positive news in district.
कपकोट (बागेश्वर)। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की ताजा जारी हुई डेल्टा रैंकिंग में कपकोट ने लंबी छलांग लगाई है। विकासखंड को प्रदेश में पहला और देश में 40वां स्थान मिला है। पिछले साल अक्तूबर से दिसंबर तक की इस रैंकिंग में तेलंगाना के महबूबाबाद जिले का गंगा राम ब्लॉक देश में पहले नंबर पर है।
विज्ञापन

देश के सुदूरवर्ती और और कम विकसित ब्लॉकों में नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता और सेवा वितरण को बढ़ाने के लिए देश के 500 विकासखंडों को आकांक्षी ब्लॉक घोषित किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध सेवाएं, बुनियादी ढांचे और सामाजिक विकास, इन पांच थीम के तहत 40 अलग-अलग संकेतों के आधार पर इन ब्लॉकाें की डेल्टा रैंकिंग जारी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व की तिमाही में कपकोट देश में 129वें और प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहा था। नई जारी रैंकिंग में 89 स्थान का सुधार हुआ है।
प्रदेश की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर ऊधमसिंह नगर का गदरपुर, तीसरे स्थान पर पौड़ी गढ़वाल का दुगड्डा, चौथे स्थान पर हरिद्वार का बहादराबाद, पांचवें स्थान पर अल्मोड़ा का स्याल्दे और छठे स्थान पर उत्तरकाशी का मोरी विकासखंड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed