{"_id":"64aaff42f7ee2ab46e0fac94","slug":"positive-news-camp-orgnised-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-181-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ रहने के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी : डॉ. पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ रहने के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी : डॉ. पटेल
Mon, 10 Jul 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। संवाद बहुउद्देशीय स्वायत्त सहकारिता और संवाद वेलफेयर सोसायटी की ओर से पिंडारी रोड स्थित संवाद कार्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 28 लोगों का परीक्षण कर दवा बांटी गई।
आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. एंजल पटेल और होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज पंत ने मरीजों का प्राचीन चिकित्सा पद्धति से इलाज किया। डॉ. पटेल ने कहा कि अधिकतर मरीज पेट संबंधी बीमारी और जोड़ों के दर्द से पीड़ित थे। डाॅक्टर ने नियमित योग की सलाह दी। संवाद वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष संतोष फुलारा ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिए। संस्था हर शनिवार और रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करती है। संचालन में संस्था उपाध्यक्ष मीनू तिवारी, सचिव अंबू पांडे, रमेश चंद्र कांडपाल, भूपेश पंत, भूपेश मिश्रा, दीपक खेतवाल, संरक्षक जयंत सिंह भाकुनी ने सहयोग किया। संवाद