फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pollution due to polyethylene from ground to water

जमीन से लेकर पानी तक पॉलिथीन के कारण प्रदूषण

Tue, 14 Mar 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 14 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Pollution due to polyethylene from ground to water
नदी किनारे पड़ी पॉलिथीन - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन द्वारा पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद बागेश्वर की सड़कों में डाले जाने वाले कूड़े में पॉलिथीन ही नजर आ रही है। बागेश्वर में पॉलिथीन का इतना प्रचलन बढ़ गया है कि खेतों से लेकर नदियों तक पॉलिथीन के ही बैग नजर आ रहे हैं। पॉलिथीन के कारण पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन



हाइकोर्ट के निर्देशों के बाद प्रशासन ने भले ही पॉलिथीन की बिक्री पर सख्ती दिखाई हो, लेकिन लोग अभी भी चोरी-छुपे इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नगर के कूड़ेदानों से लेकर नदियों तक कूड़े में पॉलिथीन के ही बैग नजर आ रहे हैं। बागेश्वर में नगर में पॉलिथीन के कारण बड़ी मात्रा में जल प्रदूषण भी हो रहा है। नदियों के आसपास रहने वाले लोग घरों के कूड़े को पॉलिथीन के बैगों में भरकर नदियों में डाल देते हैं। यह कूड़ा पानी को प्रदूषित कर रहा है।
विज्ञापन


नगर के सरयू, गोमती और भागीरथी नाले में भारी मात्रा में पॉलिथीन कचरा पड़ा हुआ है। इससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। नगर में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिन दुकानों में पॉलिथीन मिली उनसे जुर्माना वसूला गया है। यदि कोई भी व्यक्ति पॉलिथीन पर सामान ले जाते हुए पकड़ा गया उससे भी जुर्माना वसूला जाएगा। कूड़ा-करकट को कूड़ेदानों के बजाए नदियों में डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नदियों की सफाई पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed