फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political news in district.

Bageshwar News: नगर पंचायत में होने लगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

Thu, 03 Jul 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 03 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Political news in district.
गरुड़ (बागेश्वर)। नगरपालिका में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्यक्रम की सफलता के बाद नगर पंचायत भी इसे अपनाने लगे हैं। नगर पंचायत गरुड़ के सात वार्ड में घरों से कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत हो गई है। नौ पुरुष और पांच महिला पर्यावरण मित्र नगर की सफाई के साथ घरों से कूड़ा संग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने नगरपालिका की तर्ज पर अन्य महिलाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ने की योजना बनाई है। गरुड़ नगर पंचायत के सात वार्ड में 20 हजार से अधिक की आबादी निवास करती है। पहली बार क्षेत्र में नगर पंचायत का गठन होने के बाद स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घर-घर कूड़ा कलेक्शन योजना भी शुरू की गई है। पंचायत की इसे पूरी तरह से महिला केंद्रित करने की योजना अब तक परवान नहीं चढ़ सकी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को नगर की तर्ज पर लागू करने की योजना बनाई थी। अब तक किसी समूह की महिलाओं ने इसमें रुचि नहीं दिखाई है। फिलहाल पर्यावरण मित्र सीमित दायरे में इस कार्य को कर रहे हैं। पूरे नगर में इसे लागू करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed