फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political news- for leader.

Bageshwar News: पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम राजीव गांधी को किया याद

Sun, 21 May 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 21 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Political news- for leader.
बागेश्वर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष किशन कठायत की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि राजीव गांधी ने नए भारत की नींव रखी। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कठायत का स्वागत किया गया। वहां कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नवल किशोर टम्टा, कवि जोशी, रिजवान खान, खालिद हुसैन, सुरेश लाल, नवीन साह, हेमा दफौटी, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद थे। संवाद
अल्मोड़ा/रानीखेत/द्वाराहाट। कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने इस देश में विभिन्न संस्थानों को स्थापित किया था जो आज देश के विकास में सहायक बन रहे हैं। सभी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भोज ने उनकी उपलब्धियों को याद किया। कहा कि सशक्त पंचायती राज व्यवस्था उनकी देन है। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था लागू करने के साथ ही 18 साल की उम्र में वोट देने सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य कराए। उन्होंने कंप्यूटरीकरण को बढ़ावा देकर विकास की नई दिशा दिखाई। देश की उन्नति में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहां दिनेश नेगी, त्रिलोचन जोशी, प्रताप सत्याल, गीता मेहरा, तारा जोशी, महेश आर्या, आनंद बगड़वाल, प्रताप सत्याल, निजाम कुरैशी, अमन अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव पार्क रानीखेत में आयोजित कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, अगस्त लाल साह, कमलेश बोरा, भगवंत नेगी, दिगंबर सिंह माहरा, ललित मोहन आर्य, हेमंत बिष्ट, नीरज वाल्मीकि आदि थे।

द्वाराहाट में कांग्रेस की रानीखेत इकाई के जिलाध्यक्ष नारायण रावत और ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला ने कंप्यूटर, विज्ञान, कृषि क्रांति के क्षेत्र में राजीव गांधी का योगदान बताया। कार्यक्रम में दीपक कांडपाल, निर्मल मठपाल, सतीश उपाध्याय, देवी दत्त बुधानी, नवीन जोशी, पूरन जोशी, पूरन आगरी, नवीन बिष्ट, हिमांशु भंडारी, पंकज बजेठा आदि थे। संवाद









विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed