फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political news. Congress will strenghten.

कांग्रेस के एससी विभाग को किया जाएगा मजबूत : दर्शन

Fri, 26 May 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 26 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Political news. Congress will strenghten.
बागेश्वर। कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल ने एससी विभाग को मजबूत करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस मजबूत हो रही है। इसका असर उत्तराखंड में भी देखने को मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष का बागेश्वर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। दर्शन लाल ने कहा कि एससी प्रकोष्ठ को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में सम्मेलन, बैठकें की जा रही हैं। एससी का बहुत बड़ा वर्ग आज भी कांग्रेस के साथ है। इस वर्ग की मजबूती के लिए कांग्रेस का एससी विभाग हरसंभव कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक में सत्ता हासिल कर ली है। आने वाले दिनों में अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव कांग्रेस जीतेगी। उत्तराखंड में भी कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस बागेश्वर के उप चुनाव को पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। बागेश्वर सीट जीतेगी। बैठक में कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष नवल किशोर टम्टा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, राजेंद्र टंगड़िया, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भीम कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed