फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political Gathering In Saryu Bagad

Bageshwar News: राजनीतिक दलों ने सरयू बगड़ से भरी हुंकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Political Gathering In Saryu Bagad
बागेश्वर के सरयू तट पर लगे यूकेडी के राजनीतिक पंडाल में बोलते केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी और म - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले में रविवार को लोकसंस्कृति के साथ-साथ सियासी दलों के बयानों की भी चर्चा रही। मौका था सरयू बगड़ में उनकी अलग-अलग जनसभाओं का। जहां वे अपने दल की नीतियों का बखान करने में पीछे नहीं रहे वहीं एक दूसरे पर सियासी आरोप-प्रत्यारोपों की झड़ी भी लगाई गई।
विज्ञापन

रक्तहीन क्रांति (कुली बेगार आंदोलन) की वर्षगांठ पर सरयू बगड़ में भाजपा, कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल के पंडाल लगे। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मोर्चा संभाला तो भाजपा का प्रतिनिधित्व सांसद अजय टम्टा ने किया। उत्तराखंड क्रांति दल की कमान केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी गरजे। हालांकि इस बार जनसभा भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद तक ही सिमट गई। अन्य वर्षों में बसपा, सपा और अन्य दल भी अपनी बात रखते थे। इस बार इन दलों के पंडाल नहीं लगे।
विज्ञापन

जनता के सपने पूरे कर रही है भाजपा सरकार : अजय
बागेश्वर। भाजपा की सभा में सांसद अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार जनता के सपने पूरे कर रही है। देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने देश को विभाजित करने का काम किया। कांग्रेस ने लोगों को लड़ाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा
कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। विदेशों में भारत की साख बढ़ी है। जिला प्रभारी वीरेंद्र वल्दिया ने कहा कि भाजपा की सरकार पहाड़ में सड़कों का जाल बिछा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल और केवल जनता को भरमाना है। जनता कांग्रेस की असलियत को समझ चुकी है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गढ़िया, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कुंदन परिहार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा आर्या ने भी अपनी बात रखी। संचालन भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, संजय परिहार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज ओली ने किया।
अग्निवीर योजना लाकर तोड़े युवाओं के सपने : माहरा
बागेश्वर। कांग्रेस की सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने केंद्र और राज्य सरकार को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सेना में अग्निवीर योजना लागू कर युवाओं के सपनों को चकनाचूर करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की देश की आजादी में अहम भूमिका रही है, यह किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सेना में स्थायी सैनिक ही नहीं रहेंगे, तो कुमाऊं और गढ़वाल रेजीमेंट का अस्तित्व कैसे बचेगा। मोदी सरकार ने सेना में जाने का युवाओं का सपना चकनाचूर कर दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने सरकारी नौकरियों की भर्तियों को घोटालों की भेंट चढ़ा दिया है। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रंजीत रावत, धारचूला के विधायक हरीश धामी ने कहा कि भाजपा की सरकारों को युवाओं के सपने चकनाचूर करने का प्रतिफल भुगतना होगा। सभा को पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, प्रदेश महामंत्री नीरज त्यागी, लोकमणि पाठक, जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, सुनीता टम्टा, उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, रंजीत दास, लक्ष्मी धर्मशक्तू, नवल टम्टा, मनोहर टोलिया आदि ने संबोधित किया। संचालन गोपा धपोला ने किया।
भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड के सपने चूर किए : ऐरी
बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने राज्य गठन की मूल अवधारणा को समाप्त करने का काम किया है। राज्य के युवाओं के सपने चकनाचूर कर दिए गए हैं।

ऐरी के अनुसार राज्य गठन के 22 साल बाद भी बारी-बारी से सत्ता का संचालन करने वाले यह दोनों दल युवा नीति तक राज्य को नहीं दे पाए। आज युवाओं के लिए सरकारी नौकरी सपना हो गई है। हर भर्ती में घपलेबाजी सामने आ रही है। दोनों दलों ने बारी-बारी से प्रदेश के संसाधनों को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उक्रांद रक्तहीन क्रांति की धरती बागेश्वर से उत्तराखंड के नव निर्माण का संकल्प ले रहा है। राज्य के युवाओं को लामबंद कर प्रदेश में नया राजनीतिक माहौल तैयार किया जाएगा। सभा को जिलाध्यक्ष मनोज जोशजी, उक्रांद विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डीके जोशी, रमेश पांडेय कृषक आदि ने संबोधित किया।

बागेश्वर उत्तरायणी मेले में लगे कांग्रेस के पंडाल में बोलते प्रदेश अध्यक्ष करन महरा और मंच पर बै?

बागेश्वर उत्तरायणी मेले में लगे कांग्रेस के पंडाल में बोलते प्रदेश अध्यक्ष करन महरा और मंच पर बै?- फोटो : BAGESHWAR

बागेश्वर के सरयू बगड़ में आयोजित भाजपा के राजनीतिक पंडाल में बोलते सांसद अजय टम्टा और मंचासीन अन?

बागेश्वर के सरयू बगड़ में आयोजित भाजपा के राजनीतिक पंडाल में बोलते सांसद अजय टम्टा और मंचासीन अन?- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed