बागेश्वर। ग्राम पंचायत बड़ी पन्याली के ग्रामीणों ने शामा पुलिस चौकी के एक पुलिस कर्मी पर अवैध वसूली, शराब तस्करी को बढ़ावा देने से समेत कई आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
डीएम रंजना राजगुरु को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया है कि कपकोट थाना क्षेत्र के शामा पुलिस चौकी में तैनात एक पुलिस कर्मी क्षेत्रवासियों को जबरन डरा धमकाकर अवैध वसूली कर रहा है। न देने पर लोगों को जबरन झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इन लोगों ने मामले की जांच कर संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने प्रकरण की जांच कराने की बात कही है। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान बसंती देवी, मोहन सिंह, मंगल सिंह, नरेंद्र सिंह, उमा देवी, आनंद सिंह, लक्ष्मण सिंह, लाल सिंह, दमयंती देवी, बलवंत सिंह दीपक सिंह आदि शामिल थे। संवाद