फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Police Will Soon Disclose Double Murder

बागेश्वर: दोहरे हत्याकांड के खुलासे की ओर बढे पुलिस के कदम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 08:42 AM IST
विज्ञापन
Police Will Soon Disclose Double Murder
बागेश्वर। पिंगलों दोहरे हत्याकांड के खुलासे के पुलिस बेहद करीब पहुंच गई है। शव मिलने के चौथे दिन इस मामले में पुलिस को बड़ी जानकारी मिलने की बात सामने आ रही है। हत्याकांड के तार मैदानी क्षेत्र से जुड़े होने की बात पर पुलिस पहले ही काम कर रही है। कई संदिग्धों से पुलिस कड़ी पूछताछ भी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक अगले 24 घंटे में पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को गरुड़ तहसील के पिंगलों में लगभग 35 वर्षीय महिला और 8 वर्षीय बालक का शव मिला था। शवों की हालत दोहरे हत्याकांड की ओर साफ इशारा कर रही थी। पुलिस चार दिन से घटना के खुलासे के लिए हाथ-पैर मार रही है। एसपी हिमांशु वर्मा पुलिस टीम को खुद लीड करते हुए चार दिन से गरुड़ में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन

घटना के तार बाहरी क्षेत्र से जुड़े होने की बात छन-छनकर बाहर आ रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस को दोहरे हत्याकांड में काफी बड़ी सूचना मिलने की बात सामने आ रही है। खुद पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा ने इसके संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि काफी बड़ी लीड मिल गई है। अगले 24 घंटे में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने घटना के तार मैदानी क्षेत्र से जुड़े होने की बात से इंकार नहीं किया, लेकिन साफ तौर पर अभी कुछ नहीं कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चार टीमें निभा रही हैं अहम भूमिका
बागेश्वर। दोहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमें लगी हैं। एक टीम सीसीटीवी खंगालने का काम कर रही है। दूसरी टीम साइबर अपराध और तीसरी टीम दबिश देने का काम कर ही है। एसओजी की चौथी टीम सुराग की खोज में जुटी हुई है।

पुलिस तेजी से घटना की छानबीन कर रही है। मामले की लगातार फीडबैक ली जा रही है। एसपी खुद इस मामले को देख रहे हैं। पुलिस की फीडबैक से लगता है कि जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा।
अनुराधा पाल डीएम बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed