फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Police has taken action.

Bageshwar News: बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर पांच हजार का चालान

Wed, 12 Jul 2023 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police has taken action.
बागेश्वर। झिरौली पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिक का 5000 रुपये का चालान काटा। पुलिस ने शराब पीकर घरवालों से लड़ाई-झगड़ा करने वाले के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि क्षेत्र में बिना सत्यापन कराए बाहरी किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सिंदूरी, मटेला निवासी ग्रामीण ने चार बाहरी मजदूरों को बिना सत्यापन कराए अपने मकान में किराये पर रखा था। उसके खिलाफ 83 पुलिस अधिनियम के तहत और किरायेदारों के खिलाफ 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। एक अन्य मामले में शराब के नशे में घरवालों से गालीगलौज और मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि सरना, सिमस्यारी निवासी बहादुर सिंह ने थाने में फोन पर अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस टीम मौके पर गई। तब तक युवक नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था। युवक को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया और 81 पुलिस एक्ट में युवक का चालान काटा गया। बाद में युवक के गलती मानने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed