{"_id":"67c47ba2144983f9d406ce60","slug":"police-arrived-after-receiving-information-about-dead-body-when-they-saw-it-was-a-mattress-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-113718-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस, देखा तो निकला गद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस, देखा तो निकला गद्दा
विज्ञापन
बागेश्वर नगर के तुनेरा बाईपास के पास सरयू तट की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। नगर के तुनेरा बाईपास में सरयू नदी के तट पर रविवार को एक शव मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच की तो पता लगा यह शव नहीं एक पराली का गद्दा है।
पिछले दो दिनों से जिले में हो रही बारिश के थमने से रविवार को सरयू नदी के जलस्तर में कमी आई। रविवार की सुबह तुनेरा बाईपास के पास नदी के किनारे पत्थर पर पराली के गद्दे को शव समझकर लोगों की खासी भीड़ मौके पर इकट्ठा होने लगी। दिखने से गद्दा शव की आकृति के समान लग रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने नदी में उतरकर देखा कि पत्थर पर पराली का गद्दा था। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ कम हुई। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि नदी में शव होने की सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर गए थे।
फोटो 02 बीजीएस 01 पी