फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Police are unable to reach the accused of murder

हत्याकांड के आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police are unable to reach the accused of murder
कांडा/बागेश्वर। जिला पुलिस हत्याकांड के दो मामलों में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इनमें से एक मामले में पुलिस न सिलाटी, भद्रकाली में कई संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन पुलिस को कोई अहम जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

जखेड़ा क्षेत्र गरुड़ के ग्राम सिमगड़ी दानू निवासी दरवान राम इसी साल 18 सितंबर को लापता हो गए थे। उनकी लाश 21 सितंबर को गांव के ही खेत में मिली थी। उनकी पत्नी पुष्पा देवी ने इस मामले में हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं कांडा क्षेत्र के ग्राम भद्रकाली उपराड़ा निवासी दिनेश चंद्र जोशी (52) पुत्र गोवर्धन जोशी 30 अक्तूबर को गेहूं पिसवाने गए थे। तभी से वह लापता हो गए थे। उनके भाई गोपाल दत्त जोशी ने एक नवंबर को पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

दो नवंबर को पुलिस को कपूरी गांव जाने वाले कुलूर नदी पुल के पास गधेेरे में दिनेश का शव मिला। थाना कांडा में ग्राम घोड़ागाड़ निवासी हरीश सिंह बोरा, ग्राम सिलाटी बनेगांव निवासी पान सिंह, ग्राम नायल बनेगांव निवासी सूरज सिंह, राकेश सिंह, बहादुर सिंह, नवीन सिंह, दीवान सिंह, भगवान सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज है। रविवार को पुलिस ने इस मामले में सिलाटी, भद्रकाली में संदिग्धों से पूछताछ की लेकिन कोई अहम जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस के लिए हत्याकांड का खुलासा करना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed