{"_id":"6ae9c635a1cfcf10e10de260","slug":"police-and-locals-gather-by-the-riverside-near-thunai-a-lawyer-s-body-is-feared-to-have-been-found-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर: थुणाई में नदी के पास लापता अधिवक्ता का शव मिलने की आशंका, पुलिस व लोगों का लगा जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर: थुणाई में नदी के पास लापता अधिवक्ता का शव मिलने की आशंका, पुलिस व लोगों का लगा जमावड़ा
Tue, 03 Nov 2026 05:04 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:04 PM IST
सार
नदी किनारे शव मिलने की खबर से पूरे जिले के प्रशासनिक और पुलिस अमले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पिछले कई दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता चल रहे वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार के मामले में मंगलवार को एक नया मोड़ आ गया। नगर के बाहर थुणाई के समीप गोमती नदी के किनारे अधिवक्ता का शव मिलने की आशंका के चलते मौके पर पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों का भारी जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पूरे जिले के प्रशासनिक और पुलिस अमले में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के सभी थानों की पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीमों को तत्काल मौके पर भेज दिया गया है। थुणाई के समीप नदी वाले प्वाइंट पर पुलिस बल की मौजूदगी में नदी के बहाव और आसपास के इलाकों में गहन खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
नई टिहरी: नशे में 55 किमी तक बस दौड़ाता रहा चालक, 28 यात्रियों की जान जोखिम में डाली, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
घटना की खबर फैलते ही अधिवक्ता समाज, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक थुणाई नदी तट की ओर दौड़ पड़े। मौके पर उमड़ी भीड़ और अनहोनी की आशंका के बीच पूरे जिले में गहरा तनाव और शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस अधिकारी स्वयं मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं और रेस्क्यू टीम की मदद से स्थिति को स्पष्ट करने में जुटे हैं।