{"_id":"a462206f4975b06039d9c45a0805c1f1","slug":"points-are-not-issued-by-the-fierce-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंक पत्र जारी न होने से भड़के अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंक पत्र जारी न होने से भड़के अभ्यर्थी
अमर उजाला/ब्यूरो/ कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक 45 प्रतिशत के आधार पर बीएड टीईटी पास करने वाले अभ्यर्थियों को आठ माह बाद भी अंक पत्र नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन
यहां हुई बैठक में उन्होंने चेेतावनी दी कि यदि उन्हें शीघ्र अंक पत्र नहीं मिले तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। रामलीला मैदान में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने 2015 में टीईटी प्रथम और द्वितीय की परीक्षा कराई, लेकिन आठ महीना बीतने के बाद भी परीक्षा में स्नातक 45 प्रतिशत अंक के आधार बीएड करने वाले टीईटी अभ्यर्थियों को अंक पत्र नहीं मिल सके हैं जबकि 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएड वाले अभ्यर्थियों को टीईटी अंक पत्र जारी हो चुके हैं।
समय से अंक पत्र नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वह विद्यालयों में आवदेन भी नहीं कर पा रहे हैं।
उन्होंने विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर से अंक पत्र शीघ्र भेजने की मांग की। मांग पूरी न होने पर उन्हें आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी। यहां कुंदन सिंह, आनंद सिंह, अनीता, रीता, देवेश कुमार, पूनम, सुरेश रौतेला, हरीश कुमार और ममता आदि थे।
विज्ञापन