{"_id":"c8cd0de6587322cecd9c4b3e4f38891a","slug":"plans-benefit-rural-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड विकास अधिकारी बीसी पंत ने उच्च हिमालयी क्षेत्र के अंतिम ग्राम पंचायत कुंवारी जाकर विकास योजनाओं को देखा। ग्राम पंचायत की खुली बैठक में उन्होंने ग्रामीणों को विकास योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
बीडीओ ने आपदा प्रबंधन मद से निमार्णाधीन चल रहे 49 आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने आवासों का निर्माण दो नवंबर तक हर हाल में पूरा करने को कहा।
बीडीओ पंत ने ग्रामीणों को मनरेगा, राज्य, 14वां वित्त आयोग, जिला योजना, राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, बाल विकास परियोजना, विधायक निधि, जिला योजना, पारिवारिक पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
बीडीओ ने ग्रामीणों को विकास योजनाओं का पूरा लाभ उठाने को कहा। उन्होंने गांव में चल रहे विकास योजनाओं का मुआयना किया।
यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने बीडीओ का स्वागत किया। यहां ग्राम प्रधान किशन सिंह दानू, ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद पांडे, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ललित प्रकाश और रोजगार सहायक प्रकाश दानू आदि थे।
विज्ञापन