फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pithoragarh Team Wins

अल्मोड़ा को हराकर पिथौरागढ़ की टीम ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pithoragarh Team Wins
डिग्री कॉलेज में विजेता ट्रॉफी के साथ पिथौरागढ़ की वॉलीबाल टीम और विधायक। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में चल रही बालिकाओं की अंतर महाविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। फाइनल मुकाबले में डिग्री कॉलेज पिथौरागढ़ की टीम ने सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा की टीम को पराजित किया। विजेता और उपविजेता टीम को विधायक चंदन राम दास ने पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में बागेश्वर, अल्मोड़ा, लोहाघाट, पिथौरागढ़ और सोमेश्वर कॉलेजों की टीमों ने भागीदारी की। सोमवार को एसएस जीना परिसर अल्मोड़ा और डिग्री कॉलेज पिथौरागढ़ की टीम के बीच रोमांचक फाइनल खेला गया। बेस्ट ऑफ थ्री की तर्ज पर खेले गए मुकाबले में पिथौरागढ़ की बालिकाओं ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 2-0 से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। इसके बाद पुरस्कार बांटे गए। वहां पर प्राचार्य डॉ. अंजू अग्रवाल, विवि के क्रीड़ाधिकारी लियाकत अली, धर्मेंद्र बोरा, डॉ. संजय टम्टा, कविंद्र पालीवाल, बृजेश तिवारी, गोविंद सिंह मटियानी, डॉ. रंजना साह आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed