{"_id":"63640a990c5c1110b408cd30","slug":"pithoragarh-beats-lucknow-bageshwar-news-hld480829323","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ ने लखनऊ को 3-1 के गोल अंतर से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ ने लखनऊ को 3-1 के गोल अंतर से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में ऑल इंडिया नाइन ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट जारी है। प्रतियोगिता के पांचवें दिन फुटबॉल क्लब पिथौरागढ़ और सनराइज क्लब लखनऊ के बीच मुकाबला हुआ। पिथौरागढ़ की टीम ने लखनऊ को 3-1 के गोल अंतर से मात दी।
मैच के शुरुआत में पिथौरागढ़ की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम की ओर से पहले हाफ में गौरव ने 17वें और नीरज ने 29वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। लखनऊ की टीम काफी कोशिश के बावजूद गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में भी पिथौरागढ़ की टीम का दबदबा रहा। टीम की ओर से दीपक ने 66वें मिनट में गोल दागकर स्कोर को 3-0 कर दिया।
लखनऊ की टीम के सूरज ने मैच के 78वें मिनट में गोल दागकर गोल अंतर को कम करने का काम किया। इससे पहले मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्योगपति नरेंद्र खेतवाल ने किया। मैच के निर्णायक नरेंद्र नंदा, सुशील रावत, अमन और अमित रहे। महेश पंत और आकाश कुमार उद्घोषक रहे। आयोजक फ्रैंड्स क्लब के सचिव कमल साह जगाती ने बताया कि शुक्रवार को सनराइज फुटबॉल क्लब लखनऊ और कार्बेट एफसी रुद्रपुर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वहां पर अध्यक्ष मनोज कपकोटी, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साह, किशोर कपूर, मोनू कपूर आदि मौजूद रहे।