{"_id":"62ffdab705d4582e9f2680ba","slug":"pig-attacks-youth-bageshwar-news-hld4728639169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान पर बन आई तो सुअर से भिड़ा युवक, बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती सुअर के हमले में जख्मी युवक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
कांडा/बागेश्वर। कांडा तहसील के मलसूना गांव में जंगली सुअर ने एक युवक पर हमला कर दिया। जान पर बन आई तो युवक भी सुअर से भिड़ गया। युवक का हौसला देख सुअर भाग गया और युवक की जान बच गई।
विज्ञापन
मलसूना गांव निवासी भरत सिंह (38) बृहस्पतिवार को मवेशियों को चराने के लिए पास के जंगल में गया था। शाम के समय जंगली सुअर ने अचानक उस पर हमला कर दिया। भरत भी सुअर से भिड़ गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में काम कर रहे नेपाली श्रमिक भी मौके पर पहुंच गए। हो हल्ला सुनकर सुअर भाग गया। नेपाली मजदूरों ने भरत को सीएचसी कांडा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
भरत के दोनों हाथों के साथ ही शरीर के कई अंगों पर गहरे जख्म हो गए। भरत का इलाज कर रहे सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि युवक गंभीर रूप से जख्मी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलने पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर कैलाश जोशी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भरत के इलाज के लिए नियमानुसार मुआवजा दिलाने की बात कही। क्षेत्र के लोगों के अनुसार इलाके में अक्सर सुअर दिखाई देते हैं। सुअरों के आतंक से लोग भयभीत हैं। लोगों ने वन विभाग से सुअरों को मारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।