फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pharmacists failed CMO Talks

फार्मेसिस्टों से विफल रही सीएमओ की वार्ता

Mon, 29 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Mon, 29 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists failed CMO Talks
धरने पर बैठे फार्मेसिस्ट - फोटो : अमर उजाला

शासनादेश के अनुरूप संबद्धिकरण समाप्त कर अधिकारियों व कर्मचारियों को मूल तैनाती स्थल पर भेजने सहित विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की हड़ताल जारी रही। सोमवार को आंदोलित फार्मेसिस्टों से वार्ता के लिए पहुंचे सीएमओ की वार्ता विफल रही।

विज्ञापन


 धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनकी 15 सूत्रीय मांगों पर अभी तक विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। फार्मेसिस्टों ने समय पर वेतन आहरित करने, पिछले दो सालों से फार्मेसिस्टों के रुके हुए यात्रा भत्ते, मानसरोवर यात्रा भत्ता देने सहित अन्य मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाता है वह आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को सीएमओ डॉ. संजय साह वार्ता के लिए आंदोलन स्थल पर आए परंतु वार्ता विफल रही। धरना देने वालों में अध्यक्ष पीएस साही, केवलानंद धोनी, जगदीश टम्टा, राजन प्रसाद, रमेश गिरी, अनिल मेहरा, हरि प्रसाद, प्रेमा साह, आनंद वर्मा,  बीएस वर्मा, जीएस फर्स्वाण, कमला, पूनम, मोहनी, वीएस खाती, वीएस कोरंगा, जीएल वर्मा आदि फार्मेसिस्ट मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed