फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People won championship.

Bageshwar News: 13 स्वर्ण पदक के साथ राइंका बोहाला ने जीती चैंपियनशिप

Sun, 08 Oct 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 08 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
People won championship.
बागेश्वर। काफलीगैर के शिवालय मैदान में आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में राइंका बोहाला की टीम ने सर्वाधिक 13 स्वर्ण पदक जीते और चैंपियनशिप अपने नाम की। राइंका सैंज 12 स्वर्ण पदक के साथ दूसरे और राइंका काफलीगैर को 11 स्वर्ण पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन दिवस पर हुए चक्का क्षेपण में नमन सनवाल और हेमंती जनौटी विजेता रहे। भाला क्षेपण में कृष सिंह, मेहंदी में दीपिका रौतेला, ऐपण में शिवानी रौतेला, लोक गीत में सपना भट्ट और प्रिंस रौतेला, लोक नृत्य में रिया और साथी पहले स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में राजा सिंह असवाल और रश्मि, 5000 मीटर दौड़ में इशान सिंह रावत और अंजलि करायत विजेता रहे। मुख्य अतिथि मैग्नेसाइट कंपनी झिरौली के प्रबंधक ललित कांडपाल और कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर के वैज्ञानिक हरीश चंद्र जोशी ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता के संयोजक राजीव निगम ने सभी का आभार जताया। संचालन संजय जनौटी ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय नारायण गौतम, जीवन लाल, कैलाश मेहता, डौली जोशी, अभियंता मनीष टम्टा, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed