{"_id":"580e59af4f1c1b994fbc1fb5","slug":"people-waited-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर नहीं पहुंच सके मुख्यमंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर नहीं पहुंच सके मुख्यमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
सीएम का इंतजार करते रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। मुख्यमंत्री हरीश रावत का बागेश्वर आने का कार्यक्रम रद्द हो गया। कार्यक्रम रद्द होने की सूचना के बाद हेलीपैड में करीब साढ़े सात घंटे तक मुस्तैद रहे अधिकारी शाम करीब साढ़े पांच बजे वापस लौटे। सोमवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत का बागनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी स्व. पूरन सिंह रावल के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने का कार्यक्रम था।
विज्ञापन
रविवार को जारी कार्यक्रम में पहले मुख्यमंत्री के आने का समय अपराह्न 4:05 बजे तय था। इसके बाद संशोधित कार्यक्रम 12:50 बजे का जारी किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार को सुबह से ही प्रशासन अलर्ट हो गया था। नगर के गोमती पुल के पास स्थित स्व. पूरन सिंह रावल के आवास से लेकर डिग्री कॉलेज मैदान में बने हेलीपैड तक पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
हेलीपैड में फायर ब्रिगेड तैनात रही। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, डीएम मंगेश कुमार घिल्डियाल, एसपी सुखवीर सिंह सहित तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारी पूरे दिन सीएम के आने की जानकारी लेते रहे। सीएम के किसी समय देहरादून तो किसी समय चमोली में होने की सूचना मिली लेकिन पांच बजे तक भी सीएम के नहीं आने पर सभी अधिकारी हैलीपैड से लौट गए।
विज्ञापन