फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people visited home for voting

सूने गांवों के बूथों पर मतदाताओं की कतार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
people visited home for voting
बागेश्वर के बहुली बूथ पर मतदान के लिए पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गांवों में पलायन की समस्या पुरानी है लेकिन शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के दौरान सूने गांवों के मतदान केंद्रों पर भी मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। हालांकि मतदान के बाद लोग गांवों में रहने की बजाय शहरों की ओर ही लौट गए। इनमें कई प्रत्याशी तक शामिल थे।
विज्ञापन

बागेश्वर में 185 पोलिंग बूथों में प्रथम चरण के लिए दोपहर 12 बजे तक 25.67 प्रतिशत, दो बजे तक 41.41, चार बजे तक 52.25 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे मतदान की समाप्ति के बावजूद बूथों पर लाइन लगी रही। इस कारण कई बूथों पर काफी देर तक मतदान होता रहा। हर ग्राम पंचायत में दो, तीन तोक शामिल थे। इस कारण लोग खेत या बूथों पर डटे रहे। इस दौरान घर, बाखलियों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 61 प्रतिशत और पिछली बार के पंचायत चु नाव में 69.59 प्रतिशत हुआ था। यहां विकास भवन में बने कंट्रोल रूम से मिली सूचना के अनुसार शाम पांच बजे मतदान समाप्ति के बाद भी देवलधार, आरे, हड़बाड़, भटखोला, पंगचौड़ा, कांडेकन्याल के पोलिंग बूथों पर लाइन लगी रही जबकि असों, बोहाला, सिमकूना गांव में अधिक मतदाताओं की संख्या के कारण दो-दो बूथ बनाए गए थे। शाम छह बजे से पोलिंग पार्टियां डिग्री कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में पहुंचने लगी थीं। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed