फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People trapped for cylinder as soon as the LPG vehicle arrives

रसोई गैस का वाहन आते ही सिलेंडर के लिए टूट पड़े लोग

Sun, 13 Aug 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 13 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
People trapped for cylinder as soon as the LPG vehicle arrives
बागेश्वर के नुमाइशखेत में सिलेंडरों के लिए पहुंचे लोग - फोटो : amar ujala

 जिले में रसोई गैस का संकट गहराता जा रहा है। प्लांट से सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं होने से बागेश्वर में सिलेंडरों का बैकलॉग चार हजार से ऊपर पहुंच गया है। 19 दिन बाद रविवार को वाहन आते ही लोग सिलेंडरों के लिए टूट पड़े। 

विज्ञापन


गैस विभाग द्वारा रविवार को नुमाइशखेत में गैस सिलेंडर बांटे गए। सिलेंडर के लिए सुबह से ही लोग कतार में खड़े हो गए। गैस विभाग के कर्मचारियों को सिलेंडरों का वितरण करने में मशक्कत करनी पड़ी। सिलेंडरों की सीमित संख्या और अधिक उपभोक्ताओं के कारण कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन


जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है। कम सिलेंडर आने से गांवों में लंबे समय से सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हुई है। गैस नहीं होने से लोग लकड़ियों में खाना बनाने को मजबूर हैं। गैस विभाग के अनुसार प्लांट से ही मांग के अनुसार रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं होने से किल्लत बनी हुई है। एक दिन में दो सौ से तीन सौ सिलेंडर आ रहे हैं। गैस संकट वाले क्षेत्रों में सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed