फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People Stage a Protest

भैरुचौबट्टा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
People Stage a Protest
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भेरू चौबट्टा के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भैरुचौबट्टा गांव के तल्ला भैरु में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण एक सप्ताह से बिजली गुल है। ऊर्जा निगम को सूचित करने पर भी समस्या का निदान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर आपूर्ति सुचारु करने और गांव में रसोई गैस सिलिंडर का वाहन भेजने की व्यवस्था करवाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नवीन चंद्र के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि तल्ला भैरु के लोगों को बिजली नहीं होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। आटा चक्की सहित अन्य लघु उद्योग भी ठप पड़ गए हैं। लोगों को मोबाइल फोन चार्ज करवाने भी अन्यत्र जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने कहा कि ग्रामीणों को सात किमी दूर चौंरा से सिलिंडर ढोकर ले जाना पड़ता है। गैस सर्विस के अधिकारियों का कहना है कि गांव की सड़क पर गैस वाहन ले जाने के लिए एआरटीओ से अनुमति लेनी होगी। ग्रामीणों ने कहा कि जब सड़क पर खड़िया के ट्रक और अन्य भारी वाहन आसानी से चल रहे हैं, तो गैस वाहन का संचालन भी किया जाना चाहिए। वहां पर मंगल कुमार, कमलेश चंद्र, सूरज कुमार, दया प्रकाश, भूपेंद्र आर्या, ललिता प्रसाद, गणेश चंद्र, अनिल कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed