फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People Protest Over Road

डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
People Protest Over Road
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते चौंरा के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। चौंरा-भैरूचौबट्टा मोटर मार्ग पर डामरीकरण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द सड़क में डामरीकरण करवाने की मांग की ।
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में चौंरा के ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2011-12 में मोटर मार्ग का निर्माण हो गया था। ग्रामीण लगातार डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। कहा कि सड़क में डामर नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में सड़क कीचड़ से भर जाती और आवागमन बाधित हो जाता है। सड़क किनारे प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र है। धूल के कारण बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। वहां पर ग्राम प्रधान आशा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जानकी देवी गोविंद सिंह, कुंदन धपोला, हरीश धपोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed