{"_id":"65356cf3b713f03aeb050d14","slug":"people-performed-well-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2185-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कांडा डिग्री कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कांडा डिग्री कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन किया
Mon, 23 Oct 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। भारतीय रेडक्रास सोसायटी की उत्तराखंड शाखा की ओर 19 से 12 अक्तूबर तक देहरादून में आयोजित यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण में कांडा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
आपदा प्रबंधन पर आयोजित प्रशिक्षण में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और संस्थानों के पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित विषय पर चित्रकला, भाषण, स्लोगन, रचनात्मक गतिविधि, सांस्कृतिक संध्या आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
राजकीय महाविद्यालय कांडा की छात्राओं ने डॉ. उमा पांडेय पडलिया के नेतृत्व सराहनीय प्रदर्शन किया। बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्रा आकांक्षा तिरुवा ने चित्रकला प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा हेमा चंदोला ने दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, महाविद्यालय की टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पाया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता की उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए टीम को 10,000 रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया गया। एड्स रोग के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य प्रदर्शित नुक्कड़ नाटक का चयन क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के लिए किया गया है। विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक ने प्रसन्नता जताई है। महाविद्यालय के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण बताया। संवाद